Visit us to know about Desi upchar, Gharelu Nuskhe, dadi maa ke upchar in hindi. Get information about Ayurvedic nuskhe, ayurvedic upchar in hindi

Thursday, 12 May 2016

1. तरबूज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्ट बीट को ठीक रखता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी आराम मिलता है।
2. तरबूज के बीज की गिरि और खसखस दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। रोज सुबह-शाम एक चम्मच खाली पेट पानी के साथ लें(यह प्रयोग करीब एक महीने तक नियमित करें)। यह भी हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करने का अचूक उपाय है।
3. डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाले एंजाइम को बनने से रोकती है। डार्क चॉकलेट में भारी मात्रा में पाए जाने वाले कोको में कैटीचिन्स और प्रोसाइनिडाइन्स कंपाउंड पाए जाते हैं। ये दोनों कंपाउंड ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। (शुगर के मरिज इनका सेवन ना करे)
4. खाना खाने के बाद दो कच्चे लहसुन की कलियां लेकर मुनक्का के साथ चबाएं। ऐसा करने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं होती।
5. प्याज का रस और शुद्ध शहद बराबर मात्रा में मिलाकर रोज करीब दस ग्राम की मात्रा में लें। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का रामबाण उपाय है। (शुगर के मरिज इनका सेवन ना करे)
6. मेथी दाने के चूर्ण को रोज एक चम्मच सुबह खाली पेट लेने से हाई ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है।
7. खाने में नमक कम डालें। अपने वजन को अधिक न बढ़ने दें।
8. अपने फैमिली डॉक्टर से अपना ब्लडप्रेशर नियमित रूप से चेक कराना कभी न भूलें।
9. तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब आदि का उपयोग हानिकारक है। यदि पीने की आदत हो तो बंद कर दें।
10. शरीर को सुस्ती का घर ना बनने दें। फुर्ती पैदा करें। इसके लिए सुबह-शाम टहलें या योग करें।

0 comments:

Post a Comment

Categories

Popular Posts