Visit us to know about Desi upchar, Gharelu Nuskhe, dadi maa ke upchar in hindi. Get information about Ayurvedic nuskhe, ayurvedic upchar in hindi

Monday, 9 May 2016

मुरब्बे का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है।

आइए जानते हैं अलग-अलग मुरब्बों के फायदे :-

गाजर का मुरब्बा : गाजर का मुरब्बा आंखों की रोशनी बढाने में मददगार होता है। इसके सेवन से पेट की जलन शांत होती है। इससे शरीर को आयरन मिलता है।

आंवले का मुरब्बा : आंवले का मुरब्बा खाने से याददाश्त बढती है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

पपीते का मुरब्बा : पपीते का मुरब्बा पथरी को गलाता है। लकवा व दांतों के रोगों में भी फायदेमंद होता है।

सेब का मुरब्बा : यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है। इसके सेवन से याददाश्त बढती है। यह दिमाग को ठंडा करता है। सिरदर्द में भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा मोटापे को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

अदरक का मुरब्बा : यह मुरब्बा मुंह के स्वाद को ठीक करने वाला होता है। दमा के रोगियों को इसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

बादाम का मुरब्बा : बादाम का मुरब्बा गिरियों को शहद में डालकर बनाया जाता है। इसके सेवन से खांसी, कफ जैसी बीमारियों से बचाव होता है। कमजोरी भी ठीक होती है।

खजूर का मुरब्बा : यह मुरब्बा भी दमा, सूखी खांसी जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इसके अलावा यह रक्त में लाल कणों की पूर्ति भी करता है।

0 comments:

Post a Comment

Categories

Popular Posts