किडनी स्टोन यानी पथरी के बारे में तो आप सब जानते है, इस तनाव भरी जिन्दगी में ये आम समस्या हो गई है. लेकिन क्या कभी आपने मुहं की पथरी (salivary stone) के बारे में सुना है? डॉक्टर के मुताबिक, किडनी, गालब्लैडर और पैंक्रियाज की तरह मुंह में होने वाली पथरी भी आपके लिए घातक हो सकती है. हालांकि यह बहुत रेयर कंडीशन में होती है. फिर भी इसके बारे में जानना बेहद जरुरी है, तो चलिए जानते है, ये कैसे होती है?
मनुष्य के मुंह में मौजूद लार ग्रंथि में कैल्शियम फॉस्फेट धीरे-धीरे जमा होकर पथरी में बदल जाता है, जोकि बहुत खतरनाक हो सकता है. लेकिन आप इस बीमारी को पहचान कर अपने मुहं को सुरक्षित रख सकते है. मानव के मुंह और गले में 6 ग्रंथियां होती है, और इनमे से कान के नीचे पेरोटिड ग्रंथि और जबड़े के सबमेंडुलर लार ग्रंथि (salivary stone) में पथरी होने की सम्भावना होती है. और ये इन ग्रंथियों में कैल्शियम फास्फेट के जमने के कारण होता है.
बता दे कि मुंह में पथरी होने पर आपकी लार का बहना बंद हो जाता है. साथ ही पथरी होने पर जबड़े और कान के आस-पास सूजन, खाना खाने में प्रॉब्लम और जबड़े में दर्द शुरू हो जाता है. आपके मुंह में पथरी (salivary stone) होने पर मुंह के कैंसर और दिमारी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इस पथरी का इलाज करवाने के बाद भी व्यक्ति भोजन के दौरान होने वाले दर्द को नहीं भूल पाता. चिकित्सा की भाषा में इसे "मील टाइम सिंड्रोम" भी कहते है.
कैसे करें salivary stone बचाव?
- जो लोग कम पानी पीते है और चबाकर खाना नहीं खाते है, उनको ये बीमारी हो सकती है. इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और खाना हमेशा चबाकर खाएं.
- मुहं की पथरी (salivary stone) का पता आपक एक्सरे और सीटी स्कैन से लगा सकते है. यदि ग्रंथि के अंदर पथरी है तो इसे ऑपरेशन से निकाला जाता है.
- आपको इस बीमारी से बचने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीना चाहिए. इससे आपकी लार ग्रंथि में पथरी होने की सम्भावना कम हो जाती है.
- जब आपको मुंह में सूजन, दर्द और लार नहीं बनती है तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं. पथरी (salivary stone) बढ़ी न होने पर आप कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे से बच सकते है.
- मुहं ही पथरी से बचने के लिए आप डॉक्टर से अपने मुंह का रेगुलर चेक अप भी करवाते रहे, ताकि आपका मुंह स्वस्थ और अन्य बीमारियों से दूर रहे.


0 comments:
Post a Comment